नयी दिल्ली , फरवरी 03 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी को 'परीक्षा पे चर्चा' के छह फरवरी को प्रसारित होने वाले कार्यक्रम को देखने के लिए आमंत्रित किया है जिससे कि वे इन रोचक संवादों और भारत के युवाओं की सामूहिक भावना को देख सकें।
प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कहा कि परीक्षा का मौसम निकट आने के साथ ही एक बार फिर 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के माध्यम से युवा छात्रों से संवाद स्थापित किया गया है। इस वर्ष, देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के 'एग्जाम वॉरियर्स' के साथ संवादमूलक सत्र आयोजित किए गए।
श्री मोदी ने इस अनुभव को ताजगी भरा और प्रेरणादायक बताया तथा छात्रों के उत्साह एवं खुलेपन की सराहना की। उन्होंने तनावमुक्त परीक्षाओं के महत्व पर बल दिया और चुनौतियों से पार पाने, संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित