नयी दिल्ली , जून 06 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतने के लिए भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद रमेशबाबू को बधाई दी है। श्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रज्ञानंद को बधाई देते हुए कहा है कि यह वास्तव में एक अद्भुत उपलब्धि है जो उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को दिखाती है। श्री मोदी ने भविष्य के प्रयासों के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा ," इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रज्ञानानंद को बधाई! यह वाकई एक अद्भुत उपलब्धि है जो उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को दिखाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित