नयी दिल्ली , सितंबर 11 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

श्री मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" इस दुर्घटना में गुरुवार को आठ लोगों की मौत हो गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित