नयी दिल्ली , जुलाई 26 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति बनाने का ऐलान किया है।
श्री मोदी ने आज शाम एक वीडियो संदेश में कहा कि विश्व प्रसिद्ध तकनीक विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई-पावर टास्क समिति बनाने का निर्णय लिया गया है, जो परीक्षा सुधारों पर ध्यान केंद्रित करेगी और आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने संबंधी रिपोर्ट देगी, जिसपर काम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित