नयी दिल्ली , फरवरी 22 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को रमजान की बधाई देते हुए त्योहारों में विदेशी वस्तुओं से दूर रहने और स्वदेशी अपनाने की अपील की है।
श्री मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम ''मन की बात'' में आज कहा कि इन दिनों रमजान चल रहा है। मैं इस पवित्र महीने के लिए सभी को शुभकामनाएं देता हूँ। कुछ ही दिनों बाद होली का पर्व भी आ रहा है। यानि रंग, गुलाल और हंसी-खुशी से भरा समय दस्तक देने वाला है। आप सभी अपने परिवार और अपनों के साथ खुशी के साथ सारे त्योहार मनाएं।
उन्होंने कहा कि कुछ मंत्र हमेशा याद रखें, जैसे वोकल फोर लोकल, हमारे होली के त्योहारों में या अन्य कोई भी त्योहार में अनेक ऐसे साजो-सामान घुस गए हैं, जो विदेशी हैं। इन्हें त्योहारों से दूर रखिए, होली से भी दूर रखिए, स्वदेशी अपनाइये। जब आप स्वदेशी खरीदते हैं तो देश को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान में भी मदद करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित