नयी दिल्ली , अक्टूबर 13 -- कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की मंगलवार से शुरू हो रही भारत यात्रा से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई जिसमें दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों की समीक्षा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। बातचीत के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी श्री कार्नी के साथ सौहार्दपूर्ण और सार्थक बातचीत हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित