चेन्नई , फरवरी 28 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की रात यहां पहुंचे।

श्री मोदी का यहां हवाई अड्डे पर तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। वह यहां रात्रि विश्राम करने के बाद कल सुबह पुड्डुचेरी के लिए रवाना होंगे, जहां कई परियेाजनाओं का शुभारंभ करेंगे। बाद में वह तमिलनाडु के मदुरै के लिए उड़ान भरेंगे।

प्रधानमंत्री पुड्डुचेरी और तमिलनाडु के मदुरै में 7,100 करोड़ रुपये की लागत वाली कई रेलवे और सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वह विवादित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी मंदिर भी जाएंगे, जहां कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर विवाद हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित