, Oct. 7 -- श्री शर्मा ने कहा कि पिछले पौने तीन साल में प्रदेश की ऊर्जा क्षमता में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। छह हजार मेगावॉट-घंटा की बैटरी भंडारण परियोजनाओं से विद्युत तंत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में पांच लाख से अधिक पंजीकरण किए जा चुके हैं औरवा तीन लाख 37 हजार से अधिक रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम कुसुम योजना के तहत 5.45 गीगावाट से भी अधिक क्षमता के संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। राजस्थान अक्षय एवं सौर ऊर्जा स्थापना में देश में अग्रणी है। प्रधानमंत्री ने राजस्थान की ऊर्जा सुरक्षा को नयी मजबूती देने के लिए माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला 25 सितंबर, 2025 को रखी थी। इसकी लागत 42 हजार करोड़ रुपये है तथा इसकी कुल स्थापित क्षमता लगभग दो हजार 800 मेगावाट होगी।
उन्होंने कहा कि बालोतरा में लगभग 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से रिफाइनरी स्थापित की गई है। इससे राजस्थान सहित देश में ईंधन उपलब्धता एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान के संकल्प के साथ प्रदेश में 29 करोड़ 40 लाख पौधे लगाए गए हैं। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वर्ष 2025-26 में अभियान की प्रगति में राजस्थान प्रथम स्थान पर रहा।
श्री शर्मा ने कहा कि वीबी-जी राम जी के तहत आगामी तीन वर्षों में प्रतिवर्ष 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रारंभ से राज्य में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 23 लाख से अधिक पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक करोड़ 16 लाख से अधिक व्यक्तिगत शौचालय बनाये गए हैं तथा 42 हजार से अधिक गांव ओडीएफ प्लस मॉडल विलेज घोषित किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर 20 लाख को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख से अधिक गरीब परिवारों की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कह कि केन्द्र सरकार की चिप्स टू स्टार्टअप की मदद से राजस्थान सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। भिवाड़ी के सलारपुर-खुशखेड़ा क्षेत्र में पहला सेमीकंडक्टर क्लस्टर स्थापित किया गया है। प्रधानमंत्री की पहल पर बाड़मेर एवं बालोतरा में रेयर अर्थ एलिमेंट्स खनिजों से जुड़ी कुल 24 अन्वेषण परियोजनाएं प्रगतिरत हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस संकल्प को पूरा करने में राजस्थान अपनी पूरी ऊर्जा के साथ योगदान दे रहा है और डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से राजस्थान में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है।
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने लोगों को विकसित भारत के निर्माण की शपथ दिलाई तथा मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया। इस दौरान वह इस यात्रा में शामिल भी हुए और कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। मुख्यमंत्री ने यात्रा की समाप्ति पर मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में अटल काव्य स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, विधायक कैलाश वर्मा, गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, महेन्द्रपाल मीणा एवं गुरवीर सिंह बराड़, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, जयपुर नगर निगम महापौर सुनील कोठारी एवं उपमहापौर सरोज कंवर सहित जिलाध्यक्ष, पार्षद, पर्व सैनिक, लोक कलाकार और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद थे। कार्यक्रम में सभी जिलों से स्थानीय जनप्रतिनिधिग,पार्टी पदाधिकारी एवं आमजन ने वीसी के जरिए सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित