गंगटोक , मई 16 -- संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को सिक्किम के 51वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि थे और वहां सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी उपस्थित थे ।

समारोह के दौरान श्री सिंधिया ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा समर्थित Rs.223 करोड़ की 21 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री सिंधिया ने कार्यक्रम को नेपाली भाषा में संबोधन किया जिसका लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिक्किम ऐसा राज्य है जहां विकास, प्रकृति, संस्कृति और पहचान एक साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सिक्किम आज सतत विकास, ऑर्गेनिक खेती, पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण का राष्ट्रीय उदाहरण बनकर उभरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित