पटना , सितंबर 15 -- बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को शाम सात बजे लोगों से अपने-अपने घरों में 'आशीर्वाद का दीया' जलाने की अपील की है।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक करीब 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में कई पहल की हैं।

राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और 'नई दिल्ली घोषणा-पत्र' पर सदस्य देशों की सहमति से भारत की भूमिका को मजबूती मिली है। श्री सिंह ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय मंच के माध्यम से बिहार के सत्तू और मखाने को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित