रायपुर , सितंबर 17 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपने निवास में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।

श्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी 25 वर्षों की यात्रा सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रही है। गरीब कल्याण, सुशासन, अंत्योदय, आत्मनिर्भर भारत, विरासत के सम्मान और आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में उनकी यात्रा प्रेरणादायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित