प्रयागराज , सितम्बर 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रयागराज में विभिन्न सेवा गतिविधियों के साथ 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत की । अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही आम नागरिक भी रक्तदान किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंत्री नन्दी द्वारा नीब करौरी बाबा के जीवन एवं हनुमान भक्ति पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का भी विशेष प्रदर्शन कराया। 17 से 20 सितम्बर तक प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित पीवीआर सिनेमा हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुखों एवं बूथ अध्यक्षों को उनके परिवार के साथ यह फिल्म निःशुल्क दिखाई जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के फिल्म देखने की व्यवस्था की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज पीवीआर सिनेमा हॉल में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया । पीवीआर परिसर में ही मंत्री नन्दी सुबह नौ बजे रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया । प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गयी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित