रायपुर , सितंबर 15 -- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रस्तावित सेवा कार्यक्रमों को लेकर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा को इसे सेवा सप्ताह के बजाय बेरोजगारी, महंगाई, वादाखिलाफी और किसान दगा दिवस के रूप में मनाना चाहिए।
बैज ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि किसी महापुरुष के जन्मदिवस को उनकी पहचान और उपलब्धियों से जोड़कर मनाने की परंपरा रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस, पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस और अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिन अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित