हैदराबाद , मई 09 -- केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को रविवार को तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोहों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

श्री मोदी वारंगल में काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क का आभासी माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे के तहत गुड्डेबल्लूर-महबूबनगर चार-लेन राजमार्ग परियोजना का शिलान्यास करेंगे और हैदराबाद में हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी) से काजीपेट-विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे कार्यों का शुभारंभ करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित