देहरादून , अप्रैल 11 -- देहरादून- दिल्ली एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण एवं देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंडगढ़ी कैंट परिसर पर 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासनयहां चाक-चौबंद व्यवस्थाएं करने में जुटा है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों शहर तथा आसपास जाम की स्थिति न बने इसकेलिए जिलाधिकारी ने लच्छीवाला टोल प्लाजा को 14 अप्रैल को प्रातः पांच बजे से शाम आठ बजे तक खुला रखने के आदेश दिये। इसके फलस्वरुप इस दौरान किसी भी निजी, कमर्शियल और अन्य वाहनों का टोल टैक्स नहीं काटा जाएगा। मंगलवार प्रातः पांच बजे से लेकर शाम आठ बजे तक टोल प्लाजा से वाहनों का नि:शुल्क आवागमन रहेगा। इसके आदेश जिलाधिकारी ने शनिवार को जारी कर दिये।

प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सीमावर्ती एवं पर्वतीय जनपदों से बसे एवं निजी वाहनों के अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचने की संभावना के कारण टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति न बने।

शहर को जाममुक्त रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुबह पांच बजे से लेकर शाम आठ बजे तकटोल प्लाजा को नि:शुल्क रूप से खुला रखने के आदेश दिये हैं । इस अवधि में फास्ट टैग से भी किसी प्रकारका कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित