रायपुर , मई 13 -- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर विशेष प्रोटोकॉल सुविधा को छोड़ दिया और कहा कि सामान्य स्थिति हाेने तक इसका उपयोग नहीं करेंगे।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि स्थिति सामान्य होने तक वे कुछ सुरक्षा संबंधी अति आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी प्रकार की पायलट, फॉलो गाड़ी अथवा विशेष प्रोटोकॉल सुविधा का उपयोग नहीं करेंगे।
श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सादगी, जिम्मेदारी और जनसहभागिता की भावना को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित