जयपुर , अगस्त 01 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेउन्हें एवं उनकी मां के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के कुछ प्रदर्शनकारियों को क्षमा कर देने का उनका यही स्वभाव, विशाल हृदय और दूरदर्शी नेतृत्व ही प्रत्येक भारतवासी को अपार ऊर्जा प्रदान करता है।

श्री शर्मा ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रधानमंत्री एवं उनकी स्वर्गीय माता के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने विशाल ह्रदय से उन्हें क्षमा किया है और समाज से भी उन्हें माफ करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साथ ही उन्होंने इन भटके हुए युवाओं से राष्ट्र की उन्नति में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया है और उनका यही स्वभाव, विशाल हृदय और दूरदर्शी नेतृत्व ही प्रत्येक भारतवासी को अपार ऊर्जा प्रदान करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित