जयपुर , अप्रैल 20 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंगलवार को प्रस्तावित एकदिवसीय राजस्थान दौरा पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में आग की घटना के बाद स्थगित कर दिया गया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी देते हुए बताया कि एचआरआरएल रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के पास आज हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण आग लगने की घटना के कारण प्रधानमंत्री द्वारा मंगलवार को निर्धारित रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना के कारणों का पता लगाने और आवश्यक निवारक उपाय करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और अब रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम क नई तिथि उचित समय पर की जायेगी।

उल्लेखनीय हैं श्री मोदी का मंगलवार को बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करने के लिए राजस्थान दौरा प्रस्तावित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित