चेन्नई , जुलाई 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और द्रविड मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने सोमवार को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने पर भारोत्तोलक राजा मुथुपंडी को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, "ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपंडी को बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को खुश और गौरवान्वित करती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने दक्षिणी थूथुकुडी ज़िले के रहने वाले तमिलनाडु के इस वेटलिफ्टर की शानदार उपलब्धि और राज्य का नाम रोशन करने के लिए 30 लाख रुपये के नकद इनाम की भी घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित