नयी दिल्ली , सितंबर 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों की भरोत्तोलन प्रतियोगिता के 49 किग्रा भार वर्ग में बुधवार को रजत पदक जीतने वाली स्टार एथलीट मीराबाई चानू को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "मीराबाई चानू के लिए एक खास रजत पदक। महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उनका दृढ़ संकल्प और निरंतरता देश को प्रेरित करते रहते हैं। भारत को उन पर गर्व है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"प्रधानमंत्री ने इस मंच पर मीराबाई चानू की तस्वीर भी साझा की।
वहीं डॉ. मांडविया ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा, "मीराबाई चानू के लिए ऐतिहासिक रजत पदक। एशियाई खेल 2026 में महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित