मोतिहारी , सितंबर 20 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में 25 से 29 अक्टूबर तक पांच दिवसीय 'आर्ट कार्निवल-2026' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुस्तक मेले के साथ लोककला, लोकसंगीत, साहित्य, रंगमंच और कला-शिल्प की विविध विधाओं का संगम देखने को मिलेगा।

इस कार्निवल के आयोजक रोशनाई फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि 'आर्ट कार्निवल-2026' के माध्यम से पूरे उत्तर बिहार को एक साझा सांस्कृतिक मंच से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित