अलवर , नवम्बर 09 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में माचाड़ी के समीप माेटर साइकिल से गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रैणी निवासी रेखा बैरवा मोटर साइकिल से जा रही थीं। इसी दौरान माचाड़ी के समीप वह मोटर साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजन तत्काल राजगढ़ चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित