भरतपुर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में डीग जिला मुख्यालय पर कामा मार्ग पर मंगलवार को एक मोटर साइकिल के अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा जाने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक अन्य किशोर घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों किशोर कामा मार्ग की तरफ से शाम को अपने घर लौट रहे थे। देवेश (15)मोटर साइकिल चला रहा था, जबकि 16 वर्षीय मोहित पीछे बैठा था। अचानक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलोंको डीग जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने देवेश को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि घायल मोहित को मामूली चोटें आयी हैं, और उसका इलाज डीग के जिला अस्पताल मेंकिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित