मोटर साइकिल स्टेट हाईवे के साइड सेफ्टी गार्डर से टकरायी युवक की मौतश्रीगंगानगर , मार्च 05 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अमरचंद उर्फ टीनू जाट (26) मोटरसाइकिल से मंगलवार शाम को सूरतगढ़-अनूपगढ़ राजकीय राजमार्ग पर जा रहा था कि 59 जीबी में मल्ली गैस एजेंसी के पास उसने अचानक सामने आये एक पशु से बचने का प्रयास किया तो मोटर साइकिल लोहे के सेफ्टी गार्डर से टकरा गयी, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित