जैसलमेर , अप्रैल 19 -- राजस्थान में जैसलमेर के झिनझिनयाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी।
थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने रविवार को बताया कि बाड़मेर जिले के रामसर थाना क्षेत्र के रेडाणा निवासी चंदाराम मेघवाल (25) और कंवराराम मेघवाल (25) काम के सिलसिले में मोटर साइकिल से जैसलमेर जिले के झिझनियाली आये थे। शनिवार शाम दोनों अपने गांव रेडाणा लौट रहे थे। निंबली फाटा के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक बेकाबू होकर ट्यूबवेल की तारबंदी में जा घुसी।
उन्होंने बताया कि इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित