भरतपुर , फरवरी 20 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर गुरुवार देर रात एक मोटर साइकिल की टक्कर लगने से एक महिला और मोटर साइकिल सवार की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार काे बताया कि सुशीला (58) अपनी अपनी बहू एवं दो बेटियों के साथ लुधावई टोल नाके पास सड़क पार कर रही थी, कि उसी समय बुलेट मोटर साइकिल उनसे टकरा गयी। इससे चारों महिलायें और मोटर साइकिल सवार वीरेंद्र घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि पांचों घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहां वीरेंद्र और सुशीला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने वीरेंद्र के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया और शव उनके सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित