श्रीगंगानगर , अप्रैल 04 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में गांव बनवाली के पास मोटर साइकिल से गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक महिला की पहचान लिछमादेवी (65) के रूप में हुई। वह अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर शुक्रवार की देर शाम सादुलशहर से श्रीगंगानगर की तरफ जा रही थी। बनवाली गांव के पास वह चक्कर आ जाने के चलते मोटरसाइकिल से गिर गई जिससे उसके काफी गंभीर चोट लगी।
पुलिस ने बताया कि उसे श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित