श्रीगंगानगर , जुलाई 31 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में एक पशु से मोटरसाइकिल के टकराने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह मजहबी (22) के रूप में हुई है। लवप्रीतसिंह बुधवार रात मोटरसाइकिल से अपने भाई के साले के साथ जा रहा था।

अनूपगढ़-घड़साना भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पतरोडा गांव के नजदीक अचानक सामने आये किसी पशु से मोटरसाइकिल टकरा गयी।

इससे लवप्रीत और दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों को लोगों ने नयी मंडी घड़साना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां लवप्रीतसिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित