श्रीगंगानगर , मार्च 26 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती श्रीकरनपुर थाना क्षेेत्र में एक युवक ने अधेड़ व्यक्ति की साइकिल में जानबूझकर मोटरसाइकिल से टक्कर मारने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मृतक बलविंदरसिंह राय सिख (47) की पत्नी विमला द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर बुधवार देर शाम आरोपी कालसिंह रायसिख के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। विमला ने बताया कि उसके गांव का कालासिंह की उसके पति बलविंदरसिंह से पुरानी रंजिश थी।

विमला ने बताया कि उसका पति 23 मार्च को साइकिल पर खेत से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कालासिंह ने पुरानी रंजिश के चलते अपनी मोटरसाइकिल से जानबूझकर उसके पति की साइकिल में टक्कर मारी, जिससे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित