सना (वार्ता) यमन के लाल सागर तट पर स्थित मोखा शहर पर हूती विद्रोहियों के हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। यमन के सैन्य प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
दूसरी ओर, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि समूह ने क्षेत्र में मौजूद सऊदी सैनिकों और सैन्य उपकरणों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया।
एक सैन्य सूत्र के अनुसार, हूतियों ने मोखा के बाहर सरकार समर्थक बलों के ठिकानों और बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य के पास स्थित कुछ द्वीपों को भी निशाना बनाया। यह जलडमरूमध्य लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है।
सूत्र ने बताया कि कुछ निशाना बनाए गए ठिकानों पर सऊदी सैनिक मौजूद थे, लेकिन अब तक सऊदी सैन्यकर्मियों के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित