नयी दिल्ली , फरवरी 23 -- उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा समिति के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ दान में प्राप्त सोने के आभूषण सहित अन्य कीमती वस्तुओं के कथित गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

प्राथमिकी में कहा गया, "यह शिकायत गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन की संगत की ओर से उसके पूर्व सचिव गुरशरण सिंह द्वारा आरोपी जगजीत सिंह और कंवर इंदर पाल सिंह के खिलाफ आपराधिक साजिश, चोरी, आपराधिक न्यासभंग और धोखाधड़ी के अपराधों के लिए दर्ज कराई जा रही है।"प्राथमिकी के अनुसार, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन एक धार्मिक संस्था है, जिसका संचालन निर्वाचित समिति करती है। सभी उपहार और दान 'श्री गुरु सिंह सभा' के नाम पर समिति को दिए जाते हैं। गुरुद्वारा का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मॉडल टाउन शाखा में एक बैंक खाता और लॉकर भी है।

प्राथमिकी में उल्लेख है कि 2013 में निवर्तमान सचिव रविंदर सिंह ने गुरुद्वारा साहिब के लॉकर में रखी सभी मूल्यवान वस्तुएं और पीएनबी मॉडल टाउन लॉकर में रखे सामान की सूची नव नियुक्त समिति को सौंप दी थी। वर्ष 2015 में नयी कमेटी का गठन हुआ, जिसमें जगजीत सिंह अध्यक्ष, कंवर इंदर पाल सिंह सचिव, हरदयाल सिंह कोषाध्यक्ष और रविंदर सिंह कोहली सदस्य बने। कथित तौर पर निवर्तमान समिति ने सभी सामान नव निर्वाचित समिति को सौंप दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित