बैंकॉक , सितंबर 16 -- थाईलैंड की महिला टीम की बल्लेबाज नत्थाकन चंथम ने बताया कि वह भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की टाइमिंग और सूर्यकुमार यादव के आत्मविश्वास से प्रेरित है। एशियाई खेलों 2026 से पहले नत्थाकन चंथम ने बताया कि उन्होंने सूर्यकुमार यादव के मशहूर 'सुपला शॉट' को अपने खेल में शामिल करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इसके नतीजे थोड़े दर्दनाक रहे हैं।

चंथम ने कहा, "मैंने कोशिश तो की, लेकिन गेंद हर जगह मुझे ही लगी। मैं इसे खेलना तो चाहूंगी, लेकिन पहले मुझे अपनी मजबूत चीजों पर ध्यान देना होगा।"'सुपला शॉट' पर अभी भी काम चल रहा है, लेकिन सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी ने नत्थाकन चंथम को लंबे समय से प्रभावित किया है। वह इस भारतीय स्टार को अपना पसंदीदा क्रिकेटर मानती हैं। वह उन्हें आमने-सामने देखने के सीमित मौकों के कारण, सोशल मीडिया मंच यूट्यूब, इंस्टाग्राम और भारतीय क्रिकेट टीम के सोशल मीडिया चैनलों पर हाइलाइट्स के ज़रिए एसकेवाई को फ़ॉलो करती हैं। जिस चीज ने उनका ध्यान खींचा है, वह सिर्फ़ सूर्यकुमार यादव के अनोखे शॉट्स ही नहीं हैं, बल्कि वह आत्मविश्वास और आज़ादी भी है जिसके साथ वह उन्हें खेलते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित