मैहर , मार्च 22 -- चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी के अवसर पर मध्यप्रदेश के मैहर स्थित त्रिकूट पर्वत पर विराजित मां शारदा के मंदिर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। बताया गया कि शाम सात बजे तक करीब एक लाख चालीस हजार श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ अर्जित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित