मैहर , मई 4 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में किरहाई गांव के निकट एक तेज रफ्तार लोडर वाहन मोटरसाइकिल से टकराकर पलट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार शाम लोडर विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार शिवम (18) और सविता बाई (42) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में घायल दो अन्य व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित