मैहर , मार्च 12 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले में बारहवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी शिवाय सिंह और उसके तीन अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने 11 मार्च को शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद 23 फरवरी को आरोपी शिवाय सिंह ने उसे अमरपाटन के एक होटल में बुलाया। वहां आरोपी ने नशीला जूस पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और कई दिनों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित