मैहर , जुलाई 12 -- मध्यप्रदेश में मैहर जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में तालाब में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिपरा गांव निवासी सात वर्षीय अरुण सिंह गोंड शनिवार दोपहर अपनी पांच वर्षीय बहन अक्षिता सिंह के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। इस दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने तलाश अभियान चलाया। देर शाम दोनों बच्चों के शव तालाब से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित