मैहर , जुलाई 12 -- मध्यप्रदेश में मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के खारा गांव में विवादित जमीन की जुताई का विरोध कर रही एक महिला की कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को नामजद किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को खारा गांव में 47 वर्षीय अठमनिया साकेत विवादित जमीन की जुताई का विरोध कर रही थीं। इसी दौरान वह ट्रैक्टर के सामने खड़ी हो गईं। आरोप है कि उन्हें ट्रैक्टर से कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में सुदर्शन साकेत और मालवीय साकेत के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित