मैहर , अप्रैल 18 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले में तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह पटेहरा गांव स्थित तालाब में नहाने गईं दो बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान शालू चौधरी (10) और पूनम चौधरी (16) निवासी पटेहरा गांव के रूप में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित