मैनपुरी , अप्रैल 26 -- मैनपुरी जिले के बरनाहल क्षेत्र के गांव अढूपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई।गाँव के संतोष कुमार और राधा देवी ने कर्ज से परेशान होकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस मौत के कारणों की जाँच कर रही है। दोनों की मौत सैफई के पी. जी. आई में हुई। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार और उनकी पत्नी राधा देवी सोडरा गांव के पास अचेत अवस्था में मिले। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में सैफई स्थित पीजीआई अस्पताल ले गए, परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार दम्पति ने जहर का सेवन कर अपनी जान दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि शनिवार की रात पति-पत्नी की मौत के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित