मैनपुरी , जून 21 -- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी-2026 परीक्षा जनपद के 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जबकि पर्याप्त पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई थी।

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा। केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट और साइबर कैफे की दुकानें बंद रखी गईं तथा 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित