लिस्बन , अक्टूबर 20 -- पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ (एफपीएफ) ने स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर बिना अनुमति के राष्ट्रीय टीम को छोड़ने के लिए 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है और 255 यूरो (लगभग 27,154 रूपये) का जुर्माना लगाया है। एफपीएफ ने मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड के पूर्व स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था और सोमवार को उन्हें सजा सुनाई।

यह घटना पिछले महीने यूईएफए नेशंस लीग अभियान के दौरान रोनाल्डो राष्ट्रीय टीम को बीच में ही छोड़कर चले गये थे। पुर्तगाल को अभी नेशंस लीग में दो मैच खेलने हैं - नवंबर में डेनमार्क और वेल्स के खिलाफ, और रोनाल्डो इन मैचों के लिए योग्य होंगे।

रोनाल्डो ने कहा कि पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ (एफपीएफ) द्वारा जो भी सजा दी जाएगी, वह उसे स्वीकार करेंगे और साथ ही उन्होंने कहा कि वह अभी भी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं।

एफपीएफ के अध्यक्ष पेड्रो प्रोएंका ने कहा है कि उन्हें अब भी विश्वास है कि रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए "एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी" हैं और उन्हें भरोसा है कि कप्तान जीसस के साथ अपना विवाद सुलझा लेंगे और टीम में वापस लौट आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित