बेंगलुरु , अप्रैल 15 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि मैं अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में मैदान में उतरे कोहली ने 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए अपनी टीम को पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान देते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स पर पांच विकेटों से मिली जीत के बाद विराट कोहली ने एक 'सवाल आज रात कैसा महसूस हुआ' के जवाब में कहा कि पिछले मैच के मुकाबले काफी बेहतर है। मैं अभी भी पूरी ठीक नहीं हूं। पिछले मैच में मेरे घुटने में थोड़ा दर्द था। यहां तक कि सेहत के लिहाज़ से भी, पिछले चार-पांच दिनों से मेरी तबीयत कुछ ख़राब रही है। इसलिए, बस अपनी लय में वापस आने की कोशिश कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि आज मेरी शुरुआत अच्छी रही, इसलिए मैं अपनी तेज़ी और जोश से ख़ुश था। फिर भी, मैं अंत तक टिककर मैच खत्म करना पसंद करता। कभी-कभी आपको हालात का भी ध्यान रखना पड़ता है। पिच बेहद धीमी हो गई थी और मैं बस उसी अंदाज में खेलना जारी रखना चाहता था। लेकिन हां, आखिर में मुझे ही वह मैच समाप्त करना चाहिए था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित