रायपुर , अक्टूबर 03 -- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कहा है कि शिक्षा, खेल, कला और सामाजिक क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाएं अपनी मेहनत और लगन से परिवार के साथ पूरे समाज का गौरव बढ़ा रही हैं।
मंत्री शर्मा ने शनिवार को कबीरधाम जिले के ग्राम जिंदा में कौशिक समाज की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। समारोह में शिक्षा, कला, खेल, सामाजिक कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले युवाओं और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होता है। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित