लंदन , मई 13 -- स्टॉर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी इंटर मियामी के साथ नये अनुबंध के तहत मेजर लीग सॉकर में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं।

एमएलएस प्लेयर्स एसोसिएशन के जारी किए गए आंकड़े उस अनुबंध के विस्तार को दिखाते हैं जिस पर मेसी ने अक्टूबर में इंटर मियामी के साथ हस्ताक्षर किये था। नए अनुबंध के तहत उन्हें 28.33 मिलियन डॉलर (करीब 267 करोड़ रुपये) की गारंटीड रकम मिलेगी। जो नॉर्थ अमेरिकन लीग के अगले सबसे अधिक कमाने वाले खिलाड़ी से दोगुने से भी अधिक है।

एफएएफसी के सोन ह्युंग-मिन दूसरे सबसे ज़्यादा कमाने वाले खिलाड़ी हैं।

मेसी 2023 में फ्लोरिडा फ्रैंचाइजी में शामिल हुए और उन्होंने 64 रेगुलर-सीज़न एमएलएस गेम्स में 59 गोल किए हैं, जिससे मियामी को 2025 में एमएलएस कप जीतने में मदद मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित