वाशिंगटन , मार्च 02 -- इंटर मियामी ने दो गोल से पिछड़ने के बावजूद लियोनेल मेसी के दो गोल की बदौलत मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराया।

रविवार खेले गये मुकाबले में मेसी ने ना केवल दो गोल किये ब्लकि एक गोल करने में मदद भी की। पहले हाफ में दो गोल से पिछड़ने के बाद मियामी की ओर से पहला गोल दूसरे हाफ के (चौथे मिनट) में माटेओ सिल्वेट्टी ने किया। मेसी ने सेगोविया से पास लेकर 57वें मिनट में अपना पहला गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद सेगोविया ने 85वें मिनट में गोल करके मियामी को बढ़त दिलाई। मेस्सी ने 90वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके मियामी की जीत पक्की कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित