उदयपुर , अप्रैल 19 -- राजस्थान में उदयपुर शहर में चांदी की हस्तनिर्मित ज्वैलरी, फर्नीचर के उत्पादन में पिछली तीन पीढ़ियों से सक्रिय छापरवाल परिवार के 'मेक माय क्राफ्ट' शो रूम का रविवार को मेवाड़ राजघराने के सदस्य डा लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इस शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को अब गुणवत्तापूर्ण उत्पाद सीधे उचित कीमत पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि छापरवाल परिवार द्वारा निर्मित उत्पाद अब तक देशभर में बेचे जाते रहे हैं, साथ ही विदेशों में भी इनका निर्यात होता रहा है। अब पहली बार इसमें बदलाव करते हुए सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने का प्रयास किया गया है।
प्रबंधन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उदयपुर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों से जोड़ना और उन्हें पारदर्शी एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। इससे न केवल ग्राहकों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय उद्योग और कारीगरों को भी मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित