बेतिया , अक्टूबर 20 -- बिहार में पश्चिमी चम्पारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा नानोसती चौक के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धवही गांव, वार्ड संख्या 12 निवासी सुरेंद्र पटेल के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गयी है।

घायल युवक गोलू कुमार का इलाज बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित