फगवाड़ा , अक्टूबर 21 -- सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने बुधवार को 'मेरी दुकान मेरे नाम' योजना के तहत फगवाड़ा नगर निगम की दुकानों में किराये पर कारोबार कर रहे करीब 198 दुकानदारों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य दुकानदारों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मालिकाना हक हासिल करने के लिए निर्धारित शर्तों की जानकारी देना था।
नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में मेयर रामपाल उप्पल और निगम आयुक्त रणदीप सिंह हीर भी मौजूद रहे। डॉ. चब्बेवाल ने बताया कि इस योजना के तहत शहरी स्थानीय निकायों की संपत्तियों में किराये पर कारोबार कर रहे दुकानदार निर्धारित शुल्क का भुगतान करके अपनी दुकानों का मालिकाना हक हासिल कर सकते हैं। शुल्क की गणना संबंधित संपत्ति के कलेक्टर रेट के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित दुकान में कम से कम 12 वर्षों से कारोबार करना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित