मुल्लांपुर , जून 07 -- भारत के लिए टेस्ट पदार्पण कर रहे और अफगानिस्तान की पहली पारी में तीन विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने एकमात्र टेस्ट में दूसरे दिन के खेल के बाद रविवार को कहा कि स्पेल के दौरान उनका ध्यान सही जगहों पर गेंदबाज़ी करने और अपनी ताकत का इस्तेमाल करने पर था।

सुथार ने कहा, ''विकेट से मदद मिल रही थी, इसलिए मेरी कोशिश सही जगहों पर गेंदबाज़ी करने और लगातार सही लेंथ पर गेंद डालने की थी।'' यह पूछने पर कि आपको कब पता चला कि आप डेब्यू कर रहे हैं?, उन्होंने कहा, मुझे सुबह ही पता चला जब हम ग्राउंड पर पहुँचे और वह इसके लिए पूरी तरह तैयार थे।''अपनी ताकत के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ''फ़ोकस सीधा था। विकेट से थोड़ी मदद मिल रही थी और मेरी ताक़त गेंद को टर्न कराना है। इसलिए मेरा मक़सद ज़्यादा से ज़्यादा टर्न हासिल करना था क्योंकि पिच से मदद मिल रही थी। साथ ही, मैं अच्छी जगहों पर गेंदबाज़ी करना और लगातार सही लेंथ पर गेंद डालना चाहता था, क्योंकि वहीं से मदद मिल रही थी। मेरा पूरा ध्यान इसी पर था।

घरेलू क्रिकेट से इंडिया टीम तक के अपने सफ़र के बारे में उन्होंने कहा, ''मेरा सफ़र डोमेस्टिक क्रिकेट से शुरू हुआ, अंडर-19 और फिर रणजी ट्रॉफ़ी से। यह बहुत अच्छा और बहुत ख़ास रहा है। इंडिया के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है, और मुझे अपनी कैप मिलने पर बहुत खुशी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित