मेरठ , मार्च 04 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ में होली के दिन एक चिकित्सक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोकुलधाम कॉलोनी में बुधवार को एमडी की पढाई कर रहे एक डॉक्टर (30) का शव उनके किराए के आवास में लटका हुआ मिला।

मृतक की पहचान डॉ. गिरी प्रसाद के रूप में हुई है, जिन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली थी और एक मेडिकल कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे थे। मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले श्री प्रसाद गोकुलधाम कॉलोनी के डी-ब्लॉक इलाके में एक किराए के मकान में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, एक साथी छात्र ने शव मिलने के बाद करीब पूर्वाह्न 11 बजे अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित